Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 पव्वे देशी शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 जून 2026 को छापेमारी अभियान चलाते हुए टिबड़ी कॉलोनी क्षेत्र से एक महिला को 40 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के विरुद्ध रानीपुर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी टिबड़ी कॉलोनी गली नंबर-1 रानीपुर हरिद्वार निवासी एक महिला। बरामदगी 40 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल विमल नेगी महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp