प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वन कर्मियों पर हमला करने तथा जाली नोटों के कारोबार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन से 500 रुपये के 105 जाली नोट लोहे की रॉड सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। 27 जून 2026 को वन रेंज श्यामपुर में तैनात वन आरक्षी ललित कुमार ने थाना श्यामपुर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पांच व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया और उसे नहर में फेंक दिया। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दोनों वन कर्मियों को घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों स्थानीय सूचनाओं और लगातार निगरानी के आधार पर मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सियाज कार संख्या DL-5CN-2968 की तलाशी ली, जिसमें 500 रुपये के 105 जाली नोट बरामद हुए। इसके साथ ही प्रारंभिक जांच में आरोपियों के नकली नोट तैयार करने और उन्हें चलाने के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के भी साक्ष्य मिले। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश के साथ-साथ जाली नोटों के नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नंबर-5 श्यामपुर थाना श्यामपुर हरिद्वार अनुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नंबर-5 श्यामपुर थाना श्यामपुर हरिद्वार तथा विकास सिंह पुत्र नौबहार सिंह निवासी कांगड़ी थाना श्यामपुर हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के 105 जाली नोट एक लोहे की रॉड छह ए-4 आकार की पेपर शीट एक एटीएम कार्ड एवं उसकी बुकलेट तथा घटना में प्रयुक्त सियाज कार संख्या DL-5CN-2968 बरामद की है। पुलिस टीम: पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) एवं प्रभारी कोतवाली श्यामपुर अवनी तिवारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत उपनिरीक्षक मोहन कठैत महिला उपनिरीक्षक रचना पठानिया अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ कांस्टेबल संदीप पुंडीर तथा होमगार्ड अंकित रावत।
Spread the love