Spread the love

प्रदीप कुमार
मुनिकीरेती/टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन प्रहार अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुनिकीरेती पुलिस ने हत्या के मामले में संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 2 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त लिखवार सिंह पुत्र गलू सिंह निवासी बाँस काटल गुलर थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 52 वर्ष को खारा स्रोत मुनिकीरेती से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लिखवार सिंह पुत्र गलू सिंह निवासी बाँस काटल गुलर थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराम एवं हेड कांस्टेबल गिरीश असवाल शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपराधियों एवं वारंटियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *