प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी राजनीतिक दलों से कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरने और उनका संकलन करने के साथ अब तक 89.7 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी बीएलओ द्वारा तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें ताकि शेष कार्य भी समय पर पूरा किया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्वाचन विभाग को आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद कांग्रेस के रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी चंद्रपाल सिंह कैलाश चन्द्र बहुजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मदनपाल सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love