प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने ग्राम गिद्दावाली में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी उपकरण बरामद किए गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गिद्दावाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब तैयार कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले भट्टी उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगमेर सैनी (59 वर्ष) पुत्र बलसिंह निवासी ग्राम गिद्दावाली थाना खानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खानपुर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love