जल जीवन मिशन के कार्यों को तत्काल पूर्ण करें अधिकारीः डीएम
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता की समीक्षा बैठक की।उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को गतिमान कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। वहीं स्वच्छता को लेकर उन्होंने गांव स्तर पर नियमित साफ-सफाई करने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 'हर घर जल' के प्रमाणन की प्रक्रिया में तेजी लायें। साथ ही उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को इस माह 150 हर घर जल प्रमाणन का लक्ष्य दिया है। वहीं उन्होंने पेयजल के शेष कार्यों में गति लाते हुये जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिये।उन्होंने यह भी कहा कि जिन गांवों में पानी नहीं पहुंचा है,उनके संबंध में कारण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने करती कोठार,बिडोली व कंडारस्यूं पेयजल योजना में वन भूमि प्रकरण का निस्तारण पूर्ण होने पर उसे भी जल्द पूरा करने को कहा।बैठक में जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 2590 योजनाओं में से 30 कार्य गतिमान पर हैं,वहीं हर घर जल प्रमाणन 2560 की कार्रवाही पूरी हो गयी है,जबकि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 189 घरों में पानी पहुंच गया है।इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वच्छता की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गांव में शौचालयों का स्वच्छता सत्यापन नहीं हुआ है,उनका सत्यापन जल्द पूरा करें। वहीं जयहरीखाल में कॉम्पेक्टर मशीन को सुचारु व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।बैठक में बताया गया कि गांव स्तर पर 373 शौचालयों में से 310 शौचालयों का स्वच्छता सत्यापन हो चुका है। वहीं 15 विकासखंड़ों में से 14 विकासखंड़ों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 14 विकासखंड़ों में कॉम्पेक्टर मशीन चालू अवस्था में है।बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध,अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,अधीक्षण अभियंता जल निगम मो.मीशम,जल संस्थान प्रवीण सैनी,अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के.रॉय,पीडी स्वजल दीपक रावत,परियोजना प्रबंधक कनुप्रिया रावत,कार्याधिकारी जिला पंचायत भावना रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love
जल जीवन मिशन के कार्यों को तत्काल पूर्ण करें अधिकारीः डीएम
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता की समीक्षा बैठक की।उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को गतिमान कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। वहीं स्वच्छता को लेकर उन्होंने गांव स्तर पर नियमित साफ-सफाई करने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ‘हर घर जल’ के प्रमाणन की प्रक्रिया में तेजी लायें। साथ ही उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को इस माह 150 हर घर जल प्रमाणन का लक्ष्य दिया है। वहीं उन्होंने पेयजल के शेष कार्यों में गति लाते हुये जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिये।उन्होंने यह भी कहा कि जिन गांवों में पानी नहीं पहुंचा है,उनके संबंध में कारण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने करती कोठार,बिडोली व कंडारस्यूं पेयजल योजना में वन भूमि प्रकरण का निस्तारण पूर्ण होने पर उसे भी जल्द पूरा करने को कहा।बैठक में जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 2590 योजनाओं में से 30 कार्य गतिमान पर हैं,वहीं हर घर जल प्रमाणन 2560 की कार्रवाही पूरी हो गयी है,जबकि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 189 घरों में पानी पहुंच गया है।इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वच्छता की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गांव में शौचालयों का स्वच्छता सत्यापन नहीं हुआ है,उनका सत्यापन जल्द पूरा करें। वहीं जयहरीखाल में कॉम्पेक्टर मशीन को सुचारु व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।बैठक में बताया गया कि गांव स्तर पर 373 शौचालयों में से 310 शौचालयों का स्वच्छता सत्यापन हो चुका है। वहीं 15 विकासखंड़ों में से 14 विकासखंड़ों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 14 विकासखंड़ों में कॉम्पेक्टर मशीन चालू अवस्था में है।बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध,अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,अधीक्षण अभियंता जल निगम मो.मीशम,जल संस्थान प्रवीण सैनी,अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के.रॉय,पीडी स्वजल दीपक रावत,परियोजना प्रबंधक कनुप्रिया रावत,कार्याधिकारी जिला पंचायत भावना रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।