Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत कृपाल लाल टम्टा को जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति पर कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों तथा पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कृपाल लाल टम्टा 10 अप्रैल 2025 से जनपद रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता प्रशासनिक दक्षता और सरल स्वभाव से सभी का विश्वास अर्जित किया। रुद्रप्रयाग में तैनाती से पहले भी वे प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न जनपदों में उनके अनुभव और कार्यशैली के कारण विभाग में उन्हें एक सक्षम एवं अनुभवी अधिकारी के रूप में पहचान मिली है। सूचना विभाग में उनका सेवाकाल लंबा और समृद्ध रहा है। उन्होंने 4 मार्च 1994 से 27 सितंबर 2001 तक टिहरी गढ़वाल 29 सितंबर 2001 से 12 अगस्त 2004 तक चमोली 13 अगस्त 2004 से 31 जुलाई 2012 तक हरिद्वार 3 अगस्त 2012 से 22 दिसंबर 2018 तक पौड़ी गढ़वाल 24 दिसंबर 2018 से 30 अक्टूबर 2021 तक ऊधम सिंह नगर 1 नवंबर 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक नैनीताल तथा 1 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2025 तक पिथौरागढ़ में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 से वे रुद्रप्रयाग में कार्यरत हैं। इसके अलावा उन्होंने पौड़ी गढ़वाल ऊधम सिंह नगर नैनीताल चंपावत नई टिहरी और चमोली जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। व्यापक अनुभव नेतृत्व क्षमता और विभागीय कार्यों की गहरी समझ के कारण उन्होंने सूचना विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि कृपाल लाल टम्टा अपने सौम्य व्यवहार सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी पदोन्नति को उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान बताते हुए कहा गया कि यह विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp