प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 90 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं जिनमें से 48 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। जनसुनवाई में भूमि विवाद राशन कार्ड विद्युत पेयजल जलनिकासी अतिक्रमण सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सलेमपुर मेहदूद निवासी ज्ञानचंद ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी खाली पड़ी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर कबाड़ रख दिया है। उन्होंने भूमि को कब्जामुक्त कर अवैध कबाड़ हटाने की मांग की। विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत हरजौलीजट के ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में मार्गों के सौंदर्यीकरण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है तथा निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। भगवानपुर क्षेत्र के 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने शिकायत की कि पैतृक आम के बाग में उनके हिस्से की तैयार फसल को विपक्षी जबरन तोड़ रहा है। उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अपने हिस्से की फसल की सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई की मांग की। ग्राम भोगपुर निवासी अर्जुन कुमार ने बीएसएनएल विभाग में जनरेटर ऑपरेटर के रूप में कार्य करने के दौरान आठ माह से लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की। कनखल निवासी उमा सिपाहा ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने तथा सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। बहादराबाद निवासी तजेंद्र सिंह ने दौलतपुर क्षेत्र में जलभराव जलनिकासी व्यवस्था के अभाव तथा गंगा कैनाल के बंधे पर संभावित कटाव की समस्या उठाते हुए ड्रेनेज नालों के निर्माण और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की। ग्राम बिशनपुर कुंडी (झरड़ा अहतमाल) के घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की ओर से पूर्व में की गई शिकायतों पर कार्रवाई न होने का उल्लेख करते हुए उनके घरों तक विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। रानीपुर मोड़ निवासी नरेंद्र अरोड़ा ने शुभम विहार एवं द्वारिका विहार के निकट एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन नाले का कार्य लंबे समय से अधूरा होने के कारण क्षेत्र में जलभराव गंदगी एवं आवागमन में हो रही कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए नाले का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें बार-बार जनसुनवाई में प्रस्तुत हो रही हैं उनका विशेष प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है वहां संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सीएम हेल्पलाइन की भी हुई समीक्षा जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। विशेष रूप से 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि एल-1 स्तर पर 501 तथा एल-2 स्तर पर 151 शिकायतें लंबित हैं जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल अधिशासी अभियंता (विद्युत) दीपक सैनी जिला शिक्षा अधिकारी अमित चंद जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल जिला युवा कल्याण अधिकारी (पीआरडी) प्रमोद चंद पांडे स्वजल के चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।
Spread the love