प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में जनपद टिहरी से जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्रतिभाग करते हुए हरेला पर्व पर होने वाले बृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंडल आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में हरेला कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से नर्सरियों से समय पर पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा वृक्षारोपण के बाद जीपीएस टैग्ड फोटो डैशबोर्ड और पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में हरेला पर्व के अवसर पर कुल 65 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के तहत टिहरी वन प्रभाग को 20 हजार नरेंद्रनगर वन प्रभाग को 20 हजार मसूरी वन प्रभाग को 10 हजार टिहरी डैम वन प्रभाग प्रथम (नई टिहरी) को 7 हजार टिहरी डैम वन प्रभाग द्वितीय (उत्तरकाशी) को 4 हजार तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी को 4 हजार पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विद्यालय हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित बृहद वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे। इस वर्ष हरेला पर्व की थीम हर गांव का यह पैगाम एक पेड़ मां के नाम निर्धारित की गई है जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार बैनरों एवं अन्य माध्यमों से किया जाएगा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर ने जानकारी दी कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद सभी पौधारोपण स्थलों के जीपीएस टैग्ड फोटोग्राफ 'मेरी लाइफ' पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे जिससे अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने नगर निकाय क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार से अपने घर आंगन गमले अथवा उपलब्ध उपयुक्त स्थान पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही हरेला अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
Spread the love
प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में जनपद टिहरी से जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्रतिभाग करते हुए हरेला पर्व पर होने वाले बृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंडल आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में हरेला कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से नर्सरियों से समय पर पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने तथा वृक्षारोपण के बाद जीपीएस टैग्ड फोटो डैशबोर्ड और पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में हरेला पर्व के अवसर पर कुल 65 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के तहत टिहरी वन प्रभाग को 20 हजार नरेंद्रनगर वन प्रभाग को 20 हजार मसूरी वन प्रभाग को 10 हजार टिहरी डैम वन प्रभाग प्रथम (नई टिहरी) को 7 हजार टिहरी डैम वन प्रभाग द्वितीय (उत्तरकाशी) को 4 हजार तथा भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी को 4 हजार पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विद्यालय हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित बृहद वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे। इस वर्ष हरेला पर्व की थीम हर गांव का यह पैगाम एक पेड़ मां के नाम निर्धारित की गई है जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार बैनरों एवं अन्य माध्यमों से किया जाएगा। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर ने जानकारी दी कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद सभी पौधारोपण स्थलों के जीपीएस टैग्ड फोटोग्राफ ‘मेरी लाइफ’ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे जिससे अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने नगर निकाय क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार से अपने घर आंगन गमले अथवा उपलब्ध उपयुक्त स्थान पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही हरेला अभियान को सफल बनाया जा सकता है।