जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सिविल जज कुमारी अलका के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज [जूनियर डिवीजन] कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून 2025 को सुबह 7:00 बजे न्यायालय परिसर श्रीनगर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं न्यायालय परिसर व उसके आसपास के क्षेत्र में कूड़ा एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं प्लास्टिक प्रदूषण को हटाने की अपील की गई व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया स्वच्छता अभियान में संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी,सहायक अभियोजन अधिकारी अपर्णा अवस्थी,बलवीर सिंह रौतेला,एडवोकेट रतन सिंह बिष्ट,एडवोकेट पीएलवी सदस्य प्रियंका रॉय,न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह रीडर,ज्योतिष घिल्डियाल हिरदेश कुमारी,आशुलिपिक आनंद प्रसाद भारती,अंशुल देवी रौथाण,आदि उपस्थित थे
