Spread the love

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से शुरू हुई ब्रोंकोस्कोपी जांच मरीजों को मिली राहत

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल ।राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल के श्वास रोग रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग को ब्रोंकोस्कोपी की जांच हेतु मशीनें मिलने से गढ़वाल भर के मरीजों को लाभ मिल रहा है। विभाग के पास मशीन ना होने से मरीजों की ब्रोंकोस्कोपी जांच ना होने से मरीजों को अन्य जगह जांच के लिए जाना पड़ता था,किंतु प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों से उक्त जांच शुरु कराने के लिए ब्रोंकोस्कोपी मशीन प्रदान करायी गई। जिसके बाद श्वास रोग विभाग के चिकित्सकों को ब्रोंकोस्कोपी की जांच करने में सुविधा मिली।अभी तक 100 से अधिक मरीजों को यह सुविधा मिल चुकी है। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ.विक्की बक्शी ने बताया कि पहले ब्रोंकोस्कोपी जांच की सुविधा ना होने से मरीज के फेफड़े की जांच ना होने से दिक्कतें आती थी,किंतु अब जांच की सुविधा होने से फेफड़े संबंधी समस्या वाले मरीज की आसानी से जांच हो पा रही है।उन्होंने कहा कि 110 मरीजों की ब्रोंकोस्कोपी की जांच अभी तक हो चुकी है। जिसमें 21 मरीजों के फेफड़ों में कैंसर होने के लक्षण मिले। जिसमें कुछ मरीजों की कैंसर विभाग के अधीन इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर मरीज एम्स ऋषिकेश भेजे गये।कहा कि बाकि संक्रमण वाले मरीजों का इलाज रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अधीन चल रहा है। जिसमें अधिकांश मरीज ठीक भी हो चुके है। डॉ.विक्की बक्शी ने बताया कि ब्रोंकोस्कोपी ऐसी जांच है,जिसमें ब्रोंकोस्कोप को नाक या मुंह के माध्यम से डाला जाता है और इसे गले और श्वास नली से होते हुए फेफड़ों में ले जाया जाता है। और फेफडों में जाकर किसी मास/संक्रमण का पता लगाया जा सकता है व इससे सम्बंधित सैम्पल लिये जा सकते हैं। ब्रोंकोस्कोपी फेफडे के केंसर,नुमोनिया,टीबी,अन्य श्वास रोगों की पुष्टि करने हेतु उपयोग होता है। कहा कि उक्त जांच होने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है। गढ़वाल के साथ ही कुंमाऊ से कई मरीज जांच के लिए यहां पहुंचते है। नहीं तो मरीजों को उक्त जांच के लिए दून या ऋषिकेश जाना पड़ता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp