Spread the love

श्रीनगर बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रक और मैक्स की टक्कर बड़ा हादसा टला

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर डैम क्षेत्र में आज 5 जून 2025 को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक और सवारी मैक्स वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसा नरसिंह ढाबा से लगभग 100 मीटर आगे रुद्रप्रयाग दिशा में हुआ। ट्रक (नंबर UK14CA6601) रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहा था,जबकि मैक्स (नंबर UK11TA0667) ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी।टक्कर के वक्त मैक्स में कुल 8 सवारी मौजूद थीं,जबकि ट्रक में केवल चालक था।संघर्ष के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। श्रीकोट चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मुकेश गैरोला द्वारा मौके पर जेसीबी बुलवाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया गया। पुलिस की तत्परता से यातायात को शीघ्र सामान्य कर दिया गया और हाईवे पर आवागमन पूर्व की तरह सुचारु रूप से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp