Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय खानपुर सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया कार्यक्रम में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा की सदस्य देव्यानी सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ.मधु सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी देवी सिंह राणा मंडल अध्यक्ष भगत सिंह मंडल अध्यक्ष लंढौरा अशोक पांडेय तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में 455 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं विभिन्न विभागों से संबंधित 49 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं जिनसे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ.मधु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा की सदस्य देव्यानी सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा अभियान सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते वर्षों में जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई गति दी है तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp