प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। सावन मास की पहली सोमवार को विकासखण्ड जखोली के कोटेश्वर महादेव मंदिर कौठियाड़ा लस्या महेश मन्दिर मखेत धनेश्वर महादेव मंदिर धान्यों सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही पूजन सामग्री के साथ शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान कई श्रद्धालु ने पूरे दिन उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर मन्दिरों में हर-हर महादेव,ऊं नम: शिवाय एवं बम बम भोले के उद्घोष से सभी शिवालय गुंजायमान हो उठे। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती गई। कोटेश्वर मंदिर परिसर कौठियाड़ा में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का सहयोग किया गया। जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
Spread the love