रुड़की में सिंघाड़ा कुकीज बेकरी यूनिट स्थापना हेतु मुख्य विकास अधिकारी का निरीक्षण
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में रुड़की विकासखंड में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु आस्था सीएलएफ क्लस्टर लेवल फेडरेशन के अंतर्गत सिंघाड़ा आटे से निर्मित कुकीज,ब्रेड और बिस्कुट के उत्पादन हेतु बेकरी यूनिट की स्थापना की जा रही है।आज दिनांक 9 जून 2025 को ने उक्त बेकरी यूनिट का भौतिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बेकरी यूनिट के सफल संचालन हेतु आस्था सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट आईएचएम,देहरादून के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।ग्रामोत्थान रीप परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना द्वारा महोदया को प्रशिक्षण व यूनिट स्थापना कार्यों की अद्यतन जानकारी दी गई।निरीक्षण के दौरान महोदया ने यूनिट के निर्माण,बिजली-पानी की व्यवस्था और उत्पादन प्रारंभ की तैयारियों का गहन अवलोकन किया।ने सहायक खंड विकास अधिकारी कमलेश कांडपाल को निर्देशित किया कि समस्त कार्य 12 जून 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं,ताकि कुकीज और ब्रेड का उत्पादन समय से शुरू किया जा सके। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।इस निरीक्षण के दौरान विकासखंड व जिला स्तरीय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहल ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Spread the love