प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में गठित टीम गौरा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकुलेश्वर (कीर्तिनगर) में छात्राओं के लिए विशेष आत्मरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास विकसित करना विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के प्रति उन्हें सक्षम बनाना तथा कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के प्रभावी उपायों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर छात्राएं बिना संकोच इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। साइबर सुरक्षा सत्र में छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग साइबर बुलिंग ऑनलाइन ग्रूमिंग फिशिंग साइबर मॉर्फिंग ऑनलाइन ठगी तथा व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर घटना या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल अपने अभिभावकों शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक सुषमा रावत एलसी दीपा हेड कांस्टेबल मानसी हेड कांस्टेबल हिमानी चौरास चौकी से सहायक उपनिरीक्षक दीपेंद्र तथा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक सतेंद्र पुरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही महिला सुरक्षा कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं से महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहने आत्मरक्षा के कौशल को व्यवहार में अपनाने तथा अपने परिवार मित्रों और समाज में भी जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया गया। विद्यालय प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे टीम गौरा और कार्यक्रम में मौजूद पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
