प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय बेस चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर बदलाव किया गया है। प्राचार्य एवं डीन डॉ.आशुतोष सयाना के आदेशानुसार प्रोफेसर जनरल सर्जरी विभाग के डॉ.राकेश रावत को उनके अनुरोध पर चिकित्सा अधीक्षक के अतिरिक्त दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ.ए.एन.पाण्डेय को अग्रिम आदेशों तक चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार डॉ.ए.एन.पाण्डेय अपने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। इस अतिरिक्त दायित्व के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त मानदेय अथवा परिलब्धियां देय नहीं होंगी। डॉ.ए.एन.पाण्डेय लंबे समय से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभाग में प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व भी वह विभिन्न अवसरों पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक के रूप में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ.पाण्डेय के चिकित्सा अधीक्षक बनने की खबर से अस्पताल के चिकित्सकों कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी का माहौल है। अपने सरल मिलनसार और सहज व्यक्तित्व के कारण वे सभी के बीच लोकप्रिय हैं। कर्मचारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में नई गति मिलेगी। अस्पताल परिवार ने डॉ.ए.एन.पाण्डेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
Spread the love