Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम ने घाटों पर ‘स्वच्छता दूत’ तैनात किए हैं जो मेगाफोन के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में संचालित इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दूत घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को संदेश दिया जा रहा है कि वे घाटों पर कूड़ा न फैलाएं और कूड़े को निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें। स्वच्छता दूतों द्वारा श्रद्धालुओं से मां गंगा में प्लास्टिक पॉलिथीन बोतल बचा हुआ भोजन अथवा अन्य किसी भी प्रकार का कचरा न डालने का अनुरोध किया जा रहा है। साथ ही घाटों पर प्लास्टिक की चटाई प्लास्टिक शीट एवं पॉलिथीन के उपयोग से बचने तथा भंडारा या भोजन वितरण के बाद पत्तल दोने गिलास बोतल एवं अन्य अपशिष्ट को स्वयं उठाकर निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दौरान भोजन करने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ा इधर-उधर न फैलाने और केवल कूड़ेदानों का उपयोग करने की अपील की जा रही है। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर निगम की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग देने का भरोसा जताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान से गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस अभियान में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सफाई निरीक्षक अनिल कुमार नगर निगम की टीम तथा डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स संस्था के स्वयंसेवी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा निगम कार्मिकों के साथ-साथ डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स के स्वयंसेवियों की सहायता से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। नगर निगम हरिद्वार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने में अपना सहयोग दें और स्वच्छ सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त हरिद्वार के निर्माण में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp