प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुविधाओं को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत सभी सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल (मूत्रालय) का उपयोग पूर्णतः निःशुल्क सुनिश्चित किया गया है। नगर निगम द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 180 अस्थायी शौचालयों तथा 120 एफआरपी शौचालयों की स्थापना कराई गई है। इसके अलावा बैरागी कैंप पंतद्वीप जटवाड़ा पुल सहित कांवड़ यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छता संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम ने बताया कि सार्वजनिक शौचालयों में यूरिनल सेवा निःशुल्क होने की जानकारी श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए सभी शौचालयों पर स्पष्ट सूचना वाले स्टिकर लगाए गए हैं। संबंधित क्षेत्र के मुख्य सफाई निरीक्षकों के माध्यम से यह कार्य पूरा कराया गया है। साथ ही सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। हरकी पैड़ी स्थित सुलभ शौचालय के संबंध में सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित सूचना पर नगर निगम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिस समय शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिखाई दिया था उस समय वहां तैनात सफाई कर्मी साफ-सफाई के लिए आवश्यक सामग्री लेने गया हुआ था। इसके अलावा शौचालय में तकनीकी समस्या आने के कारण उसे कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था। नगर निगम के अनुसार आवश्यक कार्य पूर्ण होने के बाद शौचालय को तत्काल पुनः सामान्य रूप से संचालित कर दिया गया। नगर निगम द्वारा कांवड़ मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Spread the love