प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के अंतर्गत धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में किसानों से धान विक्रय के लिए समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने बताया कि खरीफ खरीद सत्र 2026-27 में धान की सरकारी खरीद 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होगी। किसानों का पंजीकरण 07 जुलाई 2026 से जारी है। किसानों एवं क्रय केंद्रों का पंजीकरण स्मार्ट पीडीएस एप एवं किसान पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने के बाद किसान अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र पर धान की बिक्री कर सकते हैं। किसान स्वयं किसान पोर्टल के माध्यम से संबंधित क्रय केंद्र पर जाकर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उप संभागीय विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत कॉमन धान का मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण के समय आधार कार्ड बैंक खाते का विवरण एवं भू-अभिलेख साथ रखें तथा फेस रिकग्निशन आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराएं। इससे पंजीकरण प्रक्रिया सरल पारदर्शी एवं सुरक्षित तरीके से पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि किसान निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप साफ एवं सूखा धान ही क्रय केंद्रों पर लेकर आएं जिससे उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। उप संभागीय विपणन अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण अथवा धान खरीद से संबंधित किसी भी जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए किसान अपने नजदीकी क्रय केंद्र प्रभारी उप संभागीय विपणन अधिकारी कार्यालय या संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800-180-1488 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
Spread the love