प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति ससुर और सास सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा दर्ज है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2026 को नई मंडी कस्बा झबरेड़ा निवासी नीटूराम पुत्र स्व.बाबूराम ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गाली-गलौज मारपीट एवं प्रताड़ना दी गई जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण जैसे गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 को मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को ग्राम हबीबपुर निवादा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति बसंत कुमार पुत्र विनय कुमार, ससुर विनय कुमार पुत्र शोभाराम एवं सास शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी बसंत कुमार पुत्र विनय कुमार (पति) विनय कुमार पुत्र शोभाराम (ससुर) एक महिला (सास) पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट उपनिरीक्षक शहजाद अली हेड कांस्टेबल संजय सिंह हेड कांस्टेबल बबलू कुमार एवं महिला कांस्टेबल सरिता राणा शामिल रहे।
Spread the love