प्रदीप कुमार
हरिद्वार/ श्रीनगर गढ़वाल। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को चोरी की रूलर मशीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मशीन और घटना में प्रयुक्त छोटे हाथी वाहन को बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2026 को अलीशान पुत्र इमरान निवासी सिरचन्दी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय उनके गोदाम का ताला तोड़कर रूलर मशीन जिसकी कीमत करीब 1 लाख 41 हजार 500 रुपये है चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर संदिग्धों की पहचान की। पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर 01 अगस्त 2026 को तीन आरोपियों को छोटे हाथी वाहन संख्या यूपी-11-ईटी-0110 और चोरी की गई रूलर मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिक पुत्र स्व.भूरा निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर इकराम पुत्र स्व.अब्दुल रहमान निवासी मोहल्ला खजूरतला थाना मंडी जनपद सहारनपुर एवं अब्दुल रहमान पुत्र स्व. वकील अहमद निवासी मोहल्ला कम्मेला कॉलोनी सरकारी क्वार्टर निकट पानी की टंकी थाना मंडी जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रूलर मशीन एवं घटना में प्रयुक्त छोटे हाथी वाहन को बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी आशिक पुत्र स्व.भूरा निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर। इकराम पुत्र स्व.अब्दुल रहमान निवासी मोहल्ला खजूरतला थाना मंडी जनपद सहारनपुर। अब्दुल रहमान पुत्र स्व.वकील अहमद निवासी मोहल्ला कम्मेला कॉलोनी सरकारी क्वार्टर निकट पानी की टंकी थाना मंडी जनपद सहारनपुर। बरामद सामान चोरी की गई रूलर मशीन छोटे हाथी वाहन पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजीव चौहान हेड कांस्टेबल संजीव यादव कांस्टेबल गोविंद कुमार एवं कांस्टेबल प्यारे लाल जोशी शामिल रहे।
Spread the love