प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में खेल महाकुंभ-2026 (मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी) के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल महाकुंभ के सफल संचालन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार ऑनलाइन पंजीकरण आयोजन समितियों के गठन तथा विभिन्न विभागों के समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक तथा बालिका वर्ग में आयोजित होंगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं 11 से 20 सितंबर संसदीय क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताएं 21 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 10 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना युवाओं को खेलों से जोड़ना प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को खेल महाकुंभ-2026 के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सभी विकासखंडों के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों व्यायाम प्रशिक्षकों शिक्षण संस्थानों तथा खेल प्रेमियों से अधिकाधिक खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराने और खेल महाकुंभ-2026 को जनपद में सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love