अगस्त्यमुनि के ग्राम जाखणी में आयुष्मान भारत की 7वीं वर्षगांठ पर विशेष नेत्र जांच व किशोर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की 7 वीं वर्षगांठ के मौके पर जनपद के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस अवसर में चोपता जाखणी में विशेष नेत्र जांच व किशोर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जनपद के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा एनसीडी स्क्रीनिंग,टीबी स्क्रीनिंग करने के साथ-साथ आभा आईडी,ई संजीवनी सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ग्राम जाखणी में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में विवेकानंद नेत्रालय,रुद्रप्रयाग के ऑप्टोमेट्रिस्ट हनुमंत सिंह व फार्मासिस्ट सुमंत सिंह द्वारा 31 ग्रामीणों के नेत्रों की निःशुल्क जांच कर दवा वितरित की। 6 ग्रामीणों के नेत्रों में मोतियाबिंद के लक्षण मिलने पर ऑपरेशन हेतु हायर सेंटर रेफर किए गए।एएनएम सरिता नेगी व सीएचओ अंजली नेगी,ने 30 ग्रामीणों की रक्तचाप की जांच की व विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की। वहीं,किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत काउंसलर विपिन सेमवाल द्वारा 17 किशोर-किशोरियों की एनिमिया,बीएमआई स्क्रीनिंग की। पोषण सुधार एवं किशोर अवस्था के शारीरिक परिर्वतन को लेकर काउंसलिंग करते हुए उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था है,जिसमें न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक एव भावनात्मक बदलाव के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने पोषण,प्रजनन,मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ नशावृत्ति की रोकथाम,गैर संचारी रोगों की रोकथाम पर जोर देते हुए किशोर-किशोरियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।जिला आईईसी समन्वयक हरेंद्र सिंह नेगी द्वारा ग्रामीणों को किशोर-किशोरियों से जुड़ी किसी भी समस्याओं की काउंसलिंग हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में स्थापित किशोर स्वास्थ्य मित्रता क्लीनिक में सपंर्क करने की अपील की।कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी जानकारी,शिकायत या सुझाव के लिए हेल्थ हेल्पलाइन 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर आशा कार्यकत्री जाखणी रेखा देवी मौजूद रही।
Spread the love