Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर/चमोली/ श्रीनगर गढ़वाल। जिला पंचायत चमोली की बोर्ड बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने किया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह प्रदीप बुटोला सुरेंद्र सिंह नेगी और हरीश राम तथा सदस्याएं रमा राणा और संतोषी सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में जनपदीय अधिकारियों से जिला पंचायत के माध्यम से संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया ताकि योजनाओं की प्रगति उनके क्रियान्वयन और आमजन को मिलने वाले लाभों की जानकारी जनप्रतिनिधियों तक पहुंच सके। साथ ही विभागीय योजनाओं के संबंध में सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *