प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित ट्रायल प्रतियोगिता के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा बुधवार को अगस्त्यमुनि क्रीड़ा स्थल पहुंचे। उन्होंने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से सीधे मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और ट्रायल प्रक्रिया को लेकर प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। जिलाधिकारी ने उन खिलाड़ियों से भी बातचीत की जो किसी कारणवश चयनित नहीं हो सके। उन्होंने उन्हें निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारी शुरू करें। निरंतर मेहनत अनुशासन और लगन से भविष्य में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए संबंधित विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रायल प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को विशेष रूप से अवसर उपलब्ध कराया जाए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Spread the love