Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए चमोली पुलिस जिला प्रशासन भारतीय सेना आईटीबीपी एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं बीआरओ की टीमें संयुक्त रूप से लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रभावित क्षेत्र के आसपास नदी तट एवं संभावित स्थानों पर टीमों द्वारा गहनता से तलाश की जा रही है। लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से अभियान में जुटी हुई हैं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp