प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रतूड़ा में छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय करियर संबंधी सूचना एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और रोजगार पोर्टलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं रोजगार पंजीयन रोजगार प्रयाग पोर्टल विदेश रोजगार प्रकोष्ठ पीएमकेवीवाई प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत स्किल प्रतियोगिता 2026 तथा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का लाभ लेकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने विशेष रूप से स्किल डेवलपमेंट और प्रतियोगी परीक्षाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण आज के समय की मांग है। उन्होंने छात्रों से सरकारी पोर्टलों पर समय रहते पंजीकरण करने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में कुल 63 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान ही कई छात्र-छात्राओं ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026 के लिए मौके पर पंजीकरण भी कराया। पॉलीटेक्निक प्रशासन ने जिला सेवायोजन कार्यालय के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अनुदेशक किशन रावत पुष्कर लाल जितेंद्र प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।
Spread the love