प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग निवासी हफीज सिद्दीकी पुत्र अलाहुद्दीन सिद्दीकी का अप्रैल माह में खोया मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को वापस लौटा दिया। मोबाइल वापस मिलने पर हफीज सिद्दीकी के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार हफीज सिद्दीकी का Samsung Galaxy A03 Core मोबाइल फोन अप्रैल माह में कहीं खो गया था। मोबाइल गुम होने के संबंध में उन्होंने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। मोबाइल की तलाश के लिए कांस्टेबल सलमान खाँ एवं सर्विलांस सेल में नियुक्त कांस्टेबल रजत शर्मा ने लगातार खोजबीन की। पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से भी मोबाइल फोन की तलाश के लिए प्रयास किए। लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस टीम मोबाइल फोन बरामद करने में सफल रही। बरामद मोबाइल फोन को कांस्टेबल सलमान खाँ ने उसके वास्तविक स्वामी हफीज सिद्दीकी को सुपुर्द किया। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर हफीज सिद्दीकी ने चमोली पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया और पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की।
