Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से सट्टा बुक, पैन एवं 1120 रुपये बरामद किए हैं। दिनांक 15 अगस्त 2026 को सिडकुल पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सरकारी स्कूल तिराहा रावली महदूद के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए हरेंद्र पुत्र चरण सिंह निवासी रहावती बहसूमा मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता नानू का मकान ग्राम रावली महदूद, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को सट्टा बुक पैन एवं 1120 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी का विवरण हरेंद्र पुत्र चरण सिंह निवासी रहावती बहसूमा मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता नानू का मकान ग्राम रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम कांस्टेबल संजय तोमर एवं कांस्टेबल सुनील कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *