Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने नैनबाग बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 16 अगस्त 2026 की रात नैनबाग बाजार में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर 17 अगस्त 2026 को चोरी के संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। चौकी प्रभारी नैनबाग उपनिरीक्षक मंगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP23U 4118 बरामद कर ली। पुलिस ने मामले में आरोपी समीर उर्फ संजय थापा पुत्र लाल बहादूर निवासी ग्राम नागल हटनाला थाना राजपुर देहरादून उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर रही है। टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नैनबाग उपनिरीक्षक मंगेश कुमार और आरक्षी 08 एपी अंकित रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *