Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशों पर ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नई टिहरी एवं कोतवाली चंबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंटों के संबंध में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने फौजदारी वाद में जारी गैर जमानती वारंट के संबंध में अभियुक्त अनुज अग्रवाल निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। यह वारंट परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा के मामले में जारी किया गया था। वहीं कोतवाली चंबा पुलिस ने फौजदारी वाद में जारी गिरफ्तारी वारंट के क्रम में अभियुक्त सुमन नेगी निवासी ग्राम म्यूंडा प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल हाल निवासी चंबा को चंबा बाजार से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार वारंटियों में अनुज अग्रवाल निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश तथा सुमन नेगी निवासी ग्राम म्यूंडा प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल हाल निवासी चंबा शामिल हैं। टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *