Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचाराधीन एक महिला को ए पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। रक्त की जरूरत की सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी ने बिना किसी देरी के रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की और अस्पताल पहुंचकर अपना रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला के उपचार में महत्वपूर्ण मदद मिली। मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है बल्कि जरूरत के समय मानवता के साथ खड़ा होना भी पुलिस के दायित्व का हिस्सा है। इस मानवीय कार्य के लिए महिला के परिजनों ने मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और उनके सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *