Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी बनाने और न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने 19 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए पदमपुर कोटद्वार निवासी लोकेश बिष्ट और सिताबपुर कोटद्वार निवासी विकास कुंवर को गिरफ्तार किया। लोकेश बिष्ट चेक बाउंस से संबंधित मामले में वारंटी था जबकि विकास कुंवर सार्वजनिक जुआ अधिनियम से संबंधित मामले में वारंटी था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह आरक्षी प्रेम सिंह और आरक्षी सुरेश शाह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *