Spread the love

भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि समानता और भाईचारे की भावना का लिया संकल्प

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर के अंबेडकर पार्क में आज सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र ब्रथवाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ.अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली। उन्होंने सामाजिक समरसता और देश में भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील भी की। इस कार्यक्रम में मुकेश नौटियाल,मदन गडोई,रमेश चंद्र थलियाल,संजय कोठारी,हरेंद्र तोमर,दिनेश उनियाल,किशोरी लाल नौटियाल,भगवती प्रसाद पुरी,रवि पुरी और नरेश कुमार भारती सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp