प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस और एएनटीएफ हरिद्वार की संयुक्त टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 960 नशीले कैप्सूल और 500 टैबलेट बरामद की हैं। अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान संयुक्त पुलिस टीम गंगनहर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति सकपकाकर भागने का प्रयास करने लगे जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान संदिग्ध विनिश परमार के कब्जे से एक थैला बरामद हुआ। थैले की तलाशी लेने पर उसमें डाइसाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन कैप्सूल के 960 कैप्सूल तथा अल्प्राजोलम टैबलेट 0.5 मिलीग्राम की 500 टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों और बरामद नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्तता के आधार पर बंटी उर्फ सुमित को भी हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण विनिश परमार पुत्र धर्मवीर निवासी शिवपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश बंटी उर्फ सुमित पुत्र मोहकम निवासी मुबारिकपुर अलीपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बरामदगी डाइसाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन कैप्सूल 960 कैप्सूल अल्प्राजोलम टैबलेट 0.5 मिलीग्राम 500 टैबलेट पुलिस टीम: उपनिरीक्षक हरीश गैरोला कांस्टेबल अजय बिष्ट हेड कांस्टेबल रियाज अली और कांस्टेबल नितुल यादव शामिल रहे।
