प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली ऊखीमठ में पंजीकृत मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने 5 सितंबर 2026 की रात्रि सिरोबगड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ जिसके संबंध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में अलग से कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार कोतवाली ऊखीमठ में पंजीकृत मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त प्रदीप सिंह सेमवाल पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम त्यूड़ी थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग को पुलिस टीम ने सिरोबगड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। चाकू की बरामदगी के संबंध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में विवेचनात्मक कार्यवाही एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई प्रचलित है।
