Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार चल रहे अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी आठ अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार चल रहे अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाकर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों से आठ मामलों में फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में चन्दन सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी गाड़ीघाट कोटद्वार विनोद भाटिया पुत्र खुशाल चन्द भाटिया प्रोपराइटर मैसर्स सिद्धबली मोबाइल शॉप स्टेशन रोड कोटद्वार स्थायी निवासी काशीरामपुर मल्ला कोटद्वार अजय प्रकाश पुत्र आकाश निवासी रसीदिया मस्जिद के पास लकड़ीपड़ाव कोटद्वार जितेन्द्र पुत्र स्वर्गीय बचन सिंह निवासी ग्राम नन्दपुर पट्टी मोटाढांक कोटद्वार आदेश चौधरी पुत्र स्वर्गीय विद्यारतन निवासी गौड़ चक्की मवाकोट कोटद्वार और सीमा पत्नी विनय नेगी निवासी निकट दुर्गा ज्वेलर्स शनिदेव मंदिर के पास दुर्गापुरी मोटाढांक कोटद्वार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार चन्दन सिंह आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में विनोद भाटिया परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले में अजय प्रकाश जुआ अधिनियम से संबंधित दो मामलों में जितेन्द्र परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले में आदेश चौधरी परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले में तथा सीमा भी परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले में फरार चल रही थीं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैदुल बहार उपनिरीक्षक शोयब अली उपनिरीक्षक वेद प्रकाश हेड कांस्टेबल राकेश आजाद हेड कांस्टेबल सुनील मलिक हेड कांस्टेबल करण कांस्टेबल अनूप कांस्टेबल कुलदीप कांस्टेबल सुरेश शाह और महिला कांस्टेबल करिश्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *