प्रदीप कुमार
नई टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को कोटी कॉलोनी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन क्षेत्राधिकारी टिहरी गढ़वाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मामले में वांछित अभियुक्त अपने आवास एमटी-1 बी-85 कोटी कॉलोनी में मौजूद है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और 6 सितंबर 2026 को दोपहर 1:40 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज पुत्र बलवीर निवासी एमटी-1 बी-85 कोटी कॉलोनी थाना नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रावत चौकी प्रभारी कोटी कॉलोनी हेड कांस्टेबल अरविंद सेमवाल चौकी कोटी कॉलोनी तथा कांस्टेबल 101 सिपाही विनील चौकी कोटी कॉलोनी शामिल रहे।
