Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार की डिक्की से सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार डैम कॉलोनी तिराहा श्रीकोट एनएच-07 पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस और सीआईयू टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से मैकडॉवेल्स नंबर-1 सिलेक्ट व्हिस्की 180 एमएल की छह पेटी बरामद हुईं, जिनमें कुल 288 पव्वे थे। इसके अलावा सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की 180 एमएल की एक पेटी बरामद हुई जिसमें 48 पव्वे थे। इस तरह पुलिस ने कुल सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने शराब तस्कर सचिन पंवार को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा शराब तस्करी के स्रोत और इससे जुड़ी तस्करी की पूरी श्रृंखला के संबंध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन पंवार पुत्र मनोज सिंह पंवार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ग्वोस्तू पोस्ट लंग्वाल्योंबगड़ पट्टी चलणस्यूं थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश असवाल हेड कांस्टेबल 90 चरण सिंह हेड कांस्टेबल 127 हरीश लिंगवाल हेड कांस्टेबल 82 मनोज सीआईयू तथा कांस्टेबल 377 मुकेश सीआईयू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *