नगर निगम श्रीनगर में डेंगू की रोकथाम को लेकर आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।नगर निगम श्रीनगर कार्यालय में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने की।बैठक में डेंगू की रोकथाम को लेकर निगम द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान,फॉगिंग,साफ-सफाई और जलभराव रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। मेयर आरती भंडारी ने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में पानी एकत्र न होने दें,पूरी बांह के कपड़े पहनें और स्वच्छता बनाए रखें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ श्रीनगर,डेंगू मुक्त श्रीनगर के संकल्प को तभी साकार किया जा सकता है जब जनभागीदारी और जागरूकता दोनों साथ हों।इस अवसर पर नगर आयुक्त नुपुर वर्मा,नगर स्वास्थ्य अधिकारी गौतम नैथानी,सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,कु.गायत्री बिष्ट,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षक सहित पार्षद विजय चमोली,पार्षद पंकज सती,सुमित बिष्ट,प्रदीप राणा,देवेंद्र मणि मिश्रा,प्रवेश चमोली और शुभम प्रभाकर आदि लोग उपस्थित रहे
Spread the love