Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत के साथ ही सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित जनपद के विभिन्न पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी बेहद खुशदिल सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के साथ उनका व्यवहार सदैव आत्मीय और सहयोगात्मक रहा। उन्होंने कहा कि जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग ने एक कर्मठ अधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे इंसान को खो दिया है। उनका निधन विभाग और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी अपने मधुर व्यवहार और सहयोगी कार्यशैली के कारण पत्रकारों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से सभी ने एक संवेदनशील और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत और सूचना विभाग से जुड़े लोगों में गहरा शोक है। इस दौरान पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *