Spread the love

शराब के नशे में बारातियों से भरी बस चला रहा था चालक कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार बस सीज

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2025 को वाहन चेकिंग के दौरान सिद्धबली बैरियर के पास एक बस को रोका गया जो बरातियों से भरी हुई थी तथा बस चालक शराब के नशे में मदहोश प्रतीत हो रहा था। एल्को मीटर से जांच के पश्चात बस चालक के शराब पीने की पुष्टि की गई जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर बस को एम.वी.एक्ट के तहत सीज कर चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही चालक के डी एल की निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। पौड़ी पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
नाम पता बस चालक।
बलराम पुत्र रतिराम,निवासी-दलमोटा रिखणीखाल,पौड़ी गढ़वाल-(वाहन संख्या UK11PA0105 (बस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp