Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस मोटर मार्ग की लंबाई 4.50 किलोमीटर है जिसके निर्माण के लिए 180.90 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही आसपास के गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होगा। सड़क सुविधा बेहतर होने से ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही अपनी दैनिक जरूरतों और अन्य कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क और अधिक सुगम हो सकेगा। मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत ज्येष्ठ प्रमुख जगत नारायण रतूड़ी कमलेश कंडारी एवं विनोद रावत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *