प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र में दैनिक चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान गट्टूघाट तिराहे के पास पुलिस टीम ने एक स्कूटर चालक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटर से 60 पव्वे अंग्रेजी शराब सोलमेट व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने शराब का परिवहन करते पाए जाने पर स्कूटर चालक प्रदीप किशोर, उम्र 29 वर्ष निवासी मोहनचट्टी लक्ष्मणझूला पौड़ी गढ़वाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी UK14M0772 को भी पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में कोतवाली लक्ष्मणझूला में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद माल में 60 पव्वे अंग्रेजी शराब सोलमेट व्हिस्की और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी UK14M0772 शामिल है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राहुल ठाकुर हेड कांस्टेबल 376 लक्ष्मण सिंह हेड कांस्टेबल शिवकुमार और पीआरडी कुंवर प्रताप शामिल रहे।
