Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। 15 सितंबर 2026 की रात्रि को बस अड्डा पौड़ी में दो पक्षों के मध्य किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के युवकों द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट की जाने लगी। घटना के समय बस अड्डे के समीप ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले दोनों पक्षों के कुल पांच युवकों को रात्रि में ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। शांति भंग के आरोप में गिरफ्तारी के साथ ही दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित प्रकरणों में मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तार किए गए युवकों में प्रथम पक्ष से पीयूष कौशिक निवासी श्रीनगर रोड पौड़ी गढ़वाल उम्र 31 वर्ष तथा राहुल उनियाल निवासी श्रीनगर रोड पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। द्वितीय पक्ष से नितेश सकलानी निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष हिमांशु निवासी लालपुर कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उम्र 29 वर्ष तथा सौरभ नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *