प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और तकनीकी निगरानी की सहायता से टिहरी पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल वापस लौटाए। कोतवाली चंबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोनों की लोकेशन ट्रेस की। अलग-अलग लोकेशन से मोबाइल फोन सक्रिय होने की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्तियों से संपर्क किया गया और दोनों मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद दोनों मोबाइल फोन 15 सितंबर 2026 को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। इनमें अमन सिंह नेगी पुत्र विजेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम डारगी पोस्ट ऑफिस रानीचोरी कोतवाली चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल की माताजी तथा केशवानंद डबराल निवासी गोल्डी रोड चंबा कोतवाली चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। वहीं कोतवाली कैंपटी पुलिस ने 25 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन बरामद किया। 19 जून 2026 को कैंपटी फॉल क्षेत्र में स्थानीय दुकानदार रविन्द्र प्रसाद पुत्र खजान दत्त सेमवाल निवासी बंग्लो की काण्डी थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल का वनप्लस नॉर्ड सीई 2 मोबाइल फोन गुम हो गया था। सूचना मिलने पर कैंपटी पुलिस ने मोबाइल का विवरण सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कर तकनीकी निगरानी शुरू की। पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन के सक्रिय होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल फोन जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये है उसके वास्तविक स्वामी रविन्द्र प्रसाद को सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर तीनों स्वामियों ने टिहरी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। कोतवाली कैंपटी की पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह महिला कांस्टेबल 128 शीतल और महिला कांस्टेबल 95 वन्दना शामिल रहीं। कोतवाली चंबा की पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल 54 गीता जुवाठा शामिल रहीं।
