प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में अपराधों के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस एवं सीआईयू टीम ने 4 सितंबर 2026 को हुई गृहभेदन की घटना में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 23 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार-दिल्ली हाईवे कोर कॉलेज के सामने कलियर मार्ग से शाम 15:10 बजे फरार अभियुक्त मौ.रफीक उर्फ बिल्लू पुत्र मौ.इकबाल उम्र 28 वर्ष निवासी ढोडला पोस्ट भूड़ शीतलनगर थाना बसौली जिला कठुआ जम्मू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों शहनवाज एवं जाहिद के साथ मिलकर नरेंद्रनगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त घटना के बाद जम्मू सहित विभिन्न राज्यों में फरार होता रहा। पुलिस के अनुसार अभियुक्त से बच्चों के हाथ के कड़े धागुली की एक जोड़ी सफेद धातु बरामद की गई है। प्रेस नोट के अनुसार चोरी हुए माल की शतप्रतिशत बरामदगी हुई है। अभियुक्त रफीक का आपराधिक इतिहास पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर में चोरी गृहभेदन एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य मामलों से संबंधित कुल 12 अभियोग दर्ज हैं। इनमें थाना धर्मपुर मंडी हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 के दो मामले थाना सदर बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025 का एक मामला थाना कठुआ जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2025 का एक मामला थाना कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में वर्ष 2023 का एक मामला थाना बैजनाथ कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 का एक मामला थाना नगरोटा बगवां कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2024 का एक मामला थाना ऋषिकेश देहरादून में वर्ष 2023 का एक मामला थाना पटेलनगर देहरादून में वर्ष 2023 का एक मामला थाना बिश्नाह जम्मू जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2023 का एक मामला थाना बसोली जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2021 का एक मामला तथा थाना रामपुर बुशहर शिमला हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 का एक मामला शामिल है। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शहनवाज पुत्र मौ. रफी उम्र 26 वर्ष तथा जाहिद उर्फ अतीक पुत्र मौसम उम्र 21 वर्ष को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेंद्रनगर देवराज शर्मा वरिष्ठ उप-निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भण्डारी उप-निरीक्षक/विवेचक/चौकी प्रभारी प्लास्डा सत्येंद्र सिंह नेगी उप-निरीक्षक/चौकी प्रभारी आगराखाल आमिर खान अपर उप-निरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी हेड कांस्टेबल शेखर सिंह हेड कांस्टेबल संजय रावत हेड कांस्टेबल संतोष कुमार हेड कांस्टेबल अवतार राणा कांस्टेबल कर्ण सिंह कांस्टेबल आशीष गुडियाल तथा कांस्टेबल चालक अरुण रावत शामिल रहे। सीआईयू टीम में उप-निरीक्षक/प्रभारी सीआईयू ओमकांत अपर उप-निरीक्षक सुंदर लाल हेड कांस्टेबल अशोक कुमार कांस्टेबल आशीष नेगी कांस्टेबल नीरज शुक्ला तथा कांस्टेबल पदम शामिल रहे।
