प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती शिशु मंदिर रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्-वंदे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठीक 11 बजे विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य समस्त आचार्यगण छात्र-छात्राएं अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर संघचालक शिव प्रसाद शर्मा रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव असवाल ने की। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह बिष्ट व्यापार संघ अध्यक्ष नितीश परासी सहायक लेखाकार सूचना विभाग प्रधानाचार्य गंगादत्त जोशी राजीव सिंह घरिया राकेश नौटियाल पदम सिंह पंवार मनोज भंडारी दिनेश आर्य अंकित राज गीता देवी पूजा कंडारी आकांक्षा राणा सविता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 250 विद्यार्थियों 135 अभिभावकों एवं 60 अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। पूरे कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया गया जिसकी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य द्वारा कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
