प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 15 सितंबर 2026 को ब्रह्मपुरी सिडकुल निवासी अंकित कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी मनोज प्रधान का मकान ब्रह्मपुरी की हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल काले रंग की चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर पर प्रयास करते हुए 25 सितंबर 2026 को सिडकुल दवा चौक पर चेकिंग की। इस दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस की चेकिंग देखकर मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन टायर फिसलने के कारण वहीं गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल संदिग्ध को दबोच लिया। मोटरसाइकिल को चेक करने पर सामने आया कि उसके चोरी होने के संबंध में थाना सिडकुल में मामला दर्ज है। सख्ती से पूछताछ करने पर संदिग्ध ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने 15 सितंबर 2026 को ब्रह्मपुरी से चोरी की थी। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपित की पहचान ऋतिक पुत्र कल्लू सिंह निवासी बस्तुरा थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी हेड कांस्टेबल संजय तोमर तथा कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
